तितली रानी
तितली रानी तितली रानी
रंग-बिरंगे पंखों वाली
इंद्र-धनुष से रंगों वाली
आती हो तुम दूर देश से
करने सब फूलों से प्यार
उड़ जाती हो पंख पसार
दे जाती हो एक छोटा सा
प्यारा सा सुन्दर संदेश
कितना सुन्दर है संसार।
करो सदा प्रकृति से प्यार
नीरा भार्गव 'नीर'
1 comment: